जगदलपुर को मिले नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुखनंदन राठौर ने संभाला पदभार

रिपोर्ट: ओम साहू

जगदलपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत श्री सुखनंदन राठौर (डीडी-2007) को बस्तर जिले का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) नियुक्त किया गया है। उन्होंने जगदलपुर में पदभार ग्रहण कर लिया है।

श्री राठौर इससे पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), दुर्ग के पद पर कार्यरत थे। नवीन पदस्थापना के अनुसार उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बस्तर (जगदलपुर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक अनुभव और प्रभावी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले श्री राठौर की नियुक्ति को बस्तर की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस विभाग और आमजन को उनसे बेहतर पुलिसिंग तथा जनसहभागिता आधारित कार्यशैली की अपेक्षा है।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply