रिपोर्ट: ओम साहू | द ईगल आई न्यूज़ | जगदलपुर

जगदलपुर। एक ओर प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर आम उपभोक्ता परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर जगदलपुर के लालबाग क्षेत्र में हाई मास् लाइट महीनों से दिनदहाड़े जलती दिखाई दे रही है। इससे सरकारी बिजली की खुलेआम फिजूलखर्ची होने का आरोप लग रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर दिलाया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। दिन के उजाले में हाई मास्ट लाइट का लगातार जलना न केवल बिजली की बर्बादी है, बल्कि सरकारी संसाधनों के प्रति लापरवाही को भी दर्शाता है।
जनता पूछ रही है जवाब
- जब आम जनता से हर यूनिट बिजली का हिसाब लिया जा रहा है, तो सरकारी बिजली की बर्बादी पर कार्रवाई क्यों नहीं?
- आखिर इस हाई मास्ट लाइट के रखरखाव की जिम्मेदारी किस विभाग की है?
- क्या संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी?
“यदि स्मार्ट मीटर के जरिए आम जनता से पूरा बिल वसूला जा सकता है, तो सरकारी बिजली की इस फिजूलखर्ची पर भी जिम्मेदारों से जवाब लिया जाना चाहिए।”
प्रशासन से मांग
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि हाई मास्ट लाइट की तकनीकी जांच कर तत्काल समस्या का समाधान किया जाए तथा यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
📍 स्थान: लालबाग, जगदलपुर (छत्तीसगढ़)
📸 फोटो:
📰 The Eagle Eye News – सच की नजर, तीखी और निडर।

Leave a Reply