
जगदलपुर, 03 अगस्त 2026। बेहतर संगठन निर्माण एवं कांग्रेस कनेक्ट सेंटर की प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देशभर में प्रथम स्थान मिलने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के जगदलपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भव्य स्वागत किया। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में राजीव भवन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
देशभर में प्रथम स्थान मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, नई दिल्ली में आयोजित समीक्षा बैठक में बेहतर संगठन निर्माण तथा कांग्रेस कनेक्ट सेंटर की प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के जगदलपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
“संगठन निर्माण एवं कांग्रेस कनेक्ट सेंटर की बेहतर रिपोर्टिंग में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना बस्तर सहित पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।”— सुशील मौर्य, अध्यक्ष, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर)
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का मिला परिणाम
सुशील मौर्य ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन होता है। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की समीक्षा में छत्तीसगढ़ कांग्रेस को देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कनेक्ट सेंटर के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है।
बस्तर के लिए भी गौरव का अवसर
सुशील मौर्य ने कहा कि बस्तर जैसे आदिवासी अंचल से आने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में मिली यह उपलब्धि पूरे बस्तर के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बस्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमेशा संगठन और पार्टी की विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाई है तथा आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व सभापति कविता साहू, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, कोमल सेना, वीरेंद्र परिहार, अतिरिक्त शुक्ला, लेखन बघेल, अभिषेक नायडू, विजय सिंह, अमरनाथ सिंह, सुनीता सिंह, जाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान, सुषमा सुता, अनुराग महतो, नीतीश शर्मा, रविशंकर तिवारी, निकेत राज झा, विशाल खंबारी, बलराम यादव, सूर्यापानी, संतोष सेठिया, फूलसिंह बघेल, राजेंद्र पटवा, रोजविन दास, महेश ठाकुर, एम. वेंकट राव, महेश द्विवेदी, भोजराज नाग, ललिता राव, महादेव नाग, चमन देहारी, गणेश सेठिया, आदर्श दलाई, मोहसिन खान, तरनजीत सिंह, सलीम अली, विक्रांत सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: ओम साहू
Tags: Deepak Baij, Sushil Maurya, Congress, Jagdalpur, Bastar, Chhattisgarh Congress, Congress Connect Centre, Rajiv Bhavan</p

Leave a Reply