
मां दंतेश्वरी हॉस्पिटल में पेट एवं लीवर रोगों की होगी जांच
जगदलपुर। आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मां दंतेश्वरी हॉस्पिटल, मोती तालाब, धरमपुर, जगदलपुर में 6 अगस्त को निशुल्क फाइब्रोस्कैन जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में गंभीर पेट रोग विशेषज्ञ एवं लेप्रोस्कोपी सर्जन डॉ. विनोद सिंह दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे इस दौरान लीवर की आधुनिक एवं दर्दरहित फाइब्रोस्कैन जांच पूरी तरह निःशुल्क की जाएगी, जिससे फैटी लिवर, लीवर फाइब्रोसिस एवं अन्य लीवर संबंधी समस्याओं का समय पर पता लगाया जा सके। अस्पताल प्रबंधन ने ऐसे सभी मरीजों से अपील की है जिन्हें लंबे समय से पेट या लीवर संबंधी परेशानी, फैटी लिवर, हेपेटाइटिस ,फैटी लिवर (Fatty Liver) से पीड़ित मरीज ,लंबे समय से शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति ,हेपेटाइटिस बी या सी से संक्रमित मरीज,मधुमेह (डायबिटीज), मोटापा या उच्च कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोग,जिनके लिवर एंजाइम (SGOT/SGPT) लगातार बढ़े हुए हों,पेट में सूजन, दाईं ओर दर्द, भूख कम लगना या लगातार कमजोरी महसूस होती हो,जिनके परिवार में लीवर रोग का इतिहास रहा हो, डॉक्टर की सलाह पर लीवर की नियमित जांच कराने वाले मरीज या अन्य संबंधित शिकायतें हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श एवं निशुल्क फाइब्रोस्कैन जांच अवश्य कराएं।
स्थान: मां दंतेश्वरी हॉस्पिटल, मोती तालाब, धरमपुर, जगदलपुर
तिथि: 6 अगस्त
समय: दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
“समय पर जांच, स्वस्थ जीवन की पहचान।”
Leave a Reply