
जगदलपुर/नगरनार: बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य की गरिमामय उपस्थिति तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरनार के अध्यक्ष संतोष सेठिया की अध्यक्षता में नगरनार ब्लॉक के घाटपदमुर में कांग्रेस मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान, संगठन विस्तार तथा प्रदेश में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर व्यवस्था के विरोध में प्रस्तावित जनआंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम जनता बढ़े हुए बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर व्यवस्था से परेशान है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में कांग्रेस द्वारा बिजली बिल वृद्धि एवं स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापक जनजागरण अभियान और जनआंदोलन चलाया जाएगा। इसके तहत गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया जाएगा तथा जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरनार के अध्यक्ष संतोष सेठिया ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने मंडल एवं बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने तथा आगामी जनआंदोलन कार्यक्रमों में पूरी निष्ठा एवं एकजुटता के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है और समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।
बैठक में किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप, महामंत्री नीतीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष भोजराज नाग, आसताराम, रामनाथ, भालूराम, दिलीप साहू, हरिराम बघेल, ललित, सीरनाथ, गेंदा बघेल, तिलक यादव, मोहन कश्यप, कमल सिंह, तनुज वट्टी, अजय, लखन, सुनील, मुकुंदराम नेताम, धरमदास नेताम, त्रिनाथ ठाकुर, संदीप कश्यप सहित मंडल एवं नगरनार ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: ओम साहू | The Eagle Eye News
Tags: Jagdalpur News, Bastar News, Nagarnar Congress, Sushil Maurya, Santosh Sethia, Smart Meter Protest, Electricity Bill Hike, Congress Meeting, Chhattisgarh Politics, The Eagle Eye News

Leave a Reply