
जगदलपुर। साहू समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व नगर उपाध्यक्ष साहू समाज तथा पूर्व एल्डरमेन हरीश साहू को साहू समाज बस्तर जिला के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति पर समाज में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर जितेंद्र साहू, मनोज साहू, नीलमणि साहू, गणेश साहू, रोहित साहू, उत्तम साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि हरीश साहू का अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पण सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देने के साथ-साथ समाज को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगा।
नवनियुक्त जिला संयोजक हरीश साहू ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए समाज के वरिष्ठजनों एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply