
रिपोर्ट: ओम साहू
घाटलोहंगा, 16 अगस्त 2026। बस्तर सुआर्य राजपुरोहित तिवारी ब्राह्मण समाज की वर्ष 2026 की वार्षिक बैठक एवं आमसभा ग्राम घाटलोहंगा स्थित सामुदायिक भवन में संपन्न हुई। बैठक में ग्राम घाटलोहंगा सहित तोकापाल, चितालूर, कविआसना, अरण्डी एवं जगदलपुर से समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आमसभा के दौरान समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर समाज के आय-व्यय का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा समाज के हित एवं आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान समाज के सभी सदस्यों से वार्षिक सदस्यता शुल्क ₹250 तथा स्वेच्छा अनुदान राशि ₹50 जमा करने का आग्रह किया गया। समाज की गतिविधियों एवं आवश्यक विषयों की जानकारी सदस्यों को देने के बाद आमसभा का समापन किया गया।
समाज के इतिहास पर भी दी गई जानकारी
समाज के सदस्यों को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी गई कि वर्ष 1324 ईस्वी में जब काकतीय राजवंश के महाराज अन्नमदेव वारंगल से बस्तर आए, उस समय सुआर्य राजपुरोहित भी उनके साथ बस्तर में आकर बसे। समाज की ऐतिहासिक परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाने को लेकर भी सदस्यों ने अपने विचार साझा किए।
ये पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित
आमसभा में समाज के अध्यक्ष श्री मन्ना प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मी प्रसाद तिवारी, संरक्षक श्री नवरतन तिवारी, कोषाध्यक्ष श्री मिथिला प्रसाद तिवारी, सचिव श्री घनश्याम तिवारी, सह-सचिव श्री चंद्रशेखर तिवारी सहित श्री खीरेंद्र तिवारी, श्री पूर्णप्रकाश तिवारी, श्री सुखनाथ तिवारी, श्री अनंत तिवारी, श्री गजेंद्र प्रसाद तिवारी, श्री विपिन कुमार तिवारी एवं श्री कामेंद्र प्रसाद तिवारी सहित कोर कमिटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
बस्तर सुआर्य राजपुरोहित तिवारी ब्राह्मण समाज की इस वार्षिक आमसभा में समाज की एकजुटता, सामाजिक हितों और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
Keywords: बस्तर ब्राह्मण समाज, सुआर्य राजपुरोहित तिवारी समाज, तिवारी ब्राह्मण समाज, घाटलोहंगा, जगदलपुर, बस्तर समाज, वार्षिक आमसभा 2026
#Bastar #BrahminSamaj #TiwariSamaj #Rajpurohit #Jagdalpur #Ghatlohanga #BastarNews #CGPahatNews

Leave a Reply