डोंगाघाट में CM के दौरे पर फूटा बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा, एक घर पहुंचने के बाद लौटने पर नारेबाजी विडियो 👇

रिपोर्ट: ओम साहू

बाढ़ प्रभावितों की नाराजगी—“सभी परिवारों की स्थिति देखने पहुंचते मुख्यमंत्री”

डोंगाघाट। मुख्यमंत्री के डोंगाघाट दौरे के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब मुख्यमंत्री के एक बाढ़ प्रभावित परिवार के घर पहुंचकर कुछ देर रुकने के बाद वापस लौटने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव में कई परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कई घरों को नुकसान पहुंचा है, जबकि घरों में रखा सामान पानी में भीगने के कारण खराब हो गया है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि बाढ़ के बाद भी उनकी परेशानियां कम नहीं हुई हैं और उन्हें कठिन परिस्थितियों में रहना पड़ रहा है।

एक घर का जायजा लेने पर उठे सवाल

नाराज ग्रामीणों का कहना था कि मुख्यमंत्री को गांव के अन्य बाढ़ प्रभावित परिवारों के घरों तक भी पहुंचकर उनकी स्थिति देखनी चाहिए थी। ग्रामीणों के अनुसार, केवल एक परिवार के घर का जायजा लेने से पूरे गांव में बाढ़ से हुए नुकसान की वास्तविक तस्वीर सामने नहीं आती।

राहत और सहायता की मांग

बाढ़ प्रभावित लोगों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि गांव के सभी प्रभावित परिवारों का वास्तविक सर्वे कराया जाए और नुकसान का आकलन कर पात्र परिवारों को राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

ग्रामीणों की नाराजगी के बीच यह सवाल भी सामने आया कि बाढ़ से प्रभावित सभी परिवारों तक राहत और प्रशासनिक मदद कितनी तेजी से पहुंच रही है। अब प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से राहत और सहायता मिलने का इंतजार है।

📍स्थान: डोंगाघाट

#Dongaghat #Flood #FloodVictims #Chhattisgarh #CMVisit #Bastar #FloodRelief #DongaghatNews


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply