
राष्ट्रसेवा कर चुके अग्निवीरों को नए अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
रिपोर्ट: ओम साहू
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में अग्निवीरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा पूर्व अग्निवीर सैनिक भर्ती नियम, 2026 को मंजूरी प्रदान की है।
🇮🇳 अग्निवीरों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
राज्य सरकार का यह निर्णय राष्ट्रसेवा कर चुके अग्निवीरों को आगे रोजगार एवं सेवा के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए इस निर्णय के तहत पूर्व अग्निवीर सैनिकों की भर्ती से संबंधित नियमों को स्वीकृति दी गई है। इससे सैन्य सेवा पूरी कर चुके अग्निवीरों के लिए राज्य स्तर पर अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में लिए गए इस निर्णय को अग्निवीरों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में शामिल किया गया है।
🇮🇳 The Eagle Eye News — सच की नजर तीखी और निडर
🫡 राष्ट्रसेवा से राज्यसेवा की ओर — अग्निवीरों के लिए नए अवसर
Leave a Reply