
बस्तर ब्लॉक के भोंड, कारीतरई, भैंसगांव और बोदरा में जरूरतमंद परिवारों को बांटे कंबल, चादर, मच्छरदानी सहित आवश्यक सामग्री
रिपोर्ट: ओम साहू
जगदलपुर। बाढ़ और जलभराव से जगदलपुर शहर सहित ग्रामीण एवं अंदरूनी क्षेत्रों में प्रभावित लोगों की मदद के लिए सामाजिक संगठनों और समाजों द्वारा लगातार राहत एवं सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जगदलपुर बौद्ध समाज के सदस्यों ने बस्तर ब्लॉक के अंदरूनी क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई।
बौद्ध समाज के सदस्यों ने भोंड, कारीतरई, भैंसगांव और बोदरा सहित आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की स्थिति का जायजा लिया और जरूरत के अनुसार आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस दौरान लोगों को कंबल, चादर, मच्छरदानी, साबुन, बिस्किट, चॉकलेट सहित अन्य उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई गई।
जरूरतमंदों तक लगातार पहुंचाई जा रही मदद
बौद्ध समाज की ओर से बताया गया कि यह राहत एवं सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा। समाज का उद्देश्य बाढ़ की त्रासदी से प्रभावित ऐसे परिवारों तक सहायता पहुंचाना है, जिन्हें वर्तमान परिस्थितियों में आवश्यक सामग्री की जरूरत है।
समाज की ओर से अपील की गई है कि यदि किसी क्षेत्र में कोई जरूरतमंद बाढ़ प्रभावित परिवार सहायता की आवश्यकता में है, तो उसकी जानकारी समाज के सदस्यों तक पहुंचाई जाए, ताकि समय पर राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
इन सदस्यों ने दिया सहयोग
इस सेवा कार्य में बौद्ध समाज एवं समाज के अध्यक्ष पी.डी. मेश्राम के साथ रायपुर से विनोद बनसोड, स्वाति वासनीकर, सुचित्रा रंगारे, कमलेश रामटेके, मनीष गढ़पाले, धर्मेंद्र मेश्राम, सी.एल. रामटेके, राजेंद्र बौद्ध, राहुल गौरखेड़े, अंकुश मेश्राम और संतोष खापर्डे ने सहयोग प्रदान किया।
बाढ़ जैसी आपदा की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का यह प्रयास सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदना की मिसाल पेश करता है।
Keywords: Jagdalpur Buddhist Society, Bastar Flood Relief, Jagdalpur Flood, Bastar Block, Flood Relief Material, Buddhist Society Jagdalpur, Bastar Flood Victims, बस्तर बाढ़ राहत, जगदलपुर बौद्ध समाज
Tags: #Jagdalpur #Bastar #BastarFlood #FloodRelief #BuddhistSociety #JagdalpurNews #BastarNews #TheEagleEyeNews
Leave a Reply