चक्काजाम और धरना प्रदर्शन के अल्टीमेटम से पहले शुरू हुआ नयापारा सड़क निर्माण, कांग्रेस ने बताया जनसंघर्ष की जीत

सुशील मौर्य बोले– कांग्रेस के संघर्ष और वार्डवासियों की एकजुटता का मिला परिणाम, जनहित की लड़ाई आगे भी रहेगी जारी

जगदलपुर। मोतीलाल नेहरू वार्ड अंतर्गत नयापारा की जर्जर सड़क के निर्माण का कार्य आखिरकार प्रारंभ हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने इसे अपने निरंतर संघर्ष और वार्डवासियों की एकजुटता का परिणाम बताते हुए जनहित की जीत करार दिया है।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही थी। इस संबंध में चक्काजाम के एक सप्ताह पूर्व ही अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया था। हालांकि, धरना प्रदर्शन शुरू होने और अल्टीमेटम की समयसीमा समाप्त होने से पहले ही सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया।

सुशील मौर्य ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की जनहित के प्रति प्रतिबद्धता और वार्डवासियों की एकजुटता की जीत है। जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

उन्होंने भाजपा के महापौर और विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि शहर की जनता की समस्याओं के प्रति उनकी जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी। जनता के अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस न कभी पीछे हटी है और न ही भविष्य में पीछे हटेगी।

अंत में सुशील मौर्य ने इस संघर्ष में सहयोग देने वाले कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मोतीलाल नेहरू वार्ड के वार्डवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्ट: ओम साहू द ईगल आई न्यूज़ | जगदलपुर, बस्तर


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply