जगदलपुर में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

आरोपी पुलिस गिरफ्त में

घर में खाना बना रही महिला के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ का आरोप, बस्तर पुलिस की विशेष टीम ने की कार्रवाई

जगदलपुर। बस्तर जिले में आपराधिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गौरव बिसाई (25 वर्ष), पिता नंदू बिसाई, निवासी थाना कोतवाली क्षेत्र, जगदलपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

घर में खाना बना रही महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 11 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6 बजे की है। पीड़िता अपने किराये के मकान में खाना बना रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला गौरव बिसाई कथित रूप से गलत नीयत से उसके पास पहुंचा और उसका हाथ-बांह पकड़कर छेड़छाड़ करते हुए लज्जा भंग करने का प्रयास किया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली जगदलपुर में अपराध क्रमांक 230/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 एवं 331(1) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार की घटना

विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता एवं गवाहों के बयान दर्ज किए तथा अन्य साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गौरव बिसाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री धोत्रे सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में की गई।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका:

  • निरीक्षक लीलाधर राठौर
  • उप निरीक्षक अरुण मरकाम
  • थाना प्रभारी PSI रानी सोनी
  • प्रधान आरक्षक विनोद चांदने
  • आरक्षक भीम मंडावी
  • आरक्षक टामन बघेल
  • आरक्षक हरीश कश्यप
  • आरक्षक राजू

बस्तर पुलिस द्वारा जिले में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट: ओम साहू The Eagle Eye News | बस्तर


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply