
जगदलपुर। बस्तर में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की समस्याओं और मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बाढ़ पीड़ितों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर में आक्रोश रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाढ़ प्रभावित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा देने, क्षतिग्रस्त मकानों का उचित आकलन करने और किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा तत्काल देने की मांग उठाई।रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों की पीड़ा को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने की मांग की।बाढ़ पीड़ितों को राहत और मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का यह प्रदर्शन भाजपा सरकार के लिए राजनीतिक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।रिपोर्ट: ओम साहू | द ईगल आई न्यूज़, बस्तर

Leave a Reply