संजय मार्केट से मां दंतेश्वरी मंदिर मार्ग तक भीषण जाम, चरमराई यातायात व्यवस्था, जिम्मेदार विभाग मौन!

रोड जाम

जगदलपुर। शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल संजय मार्केट से मां दंतेश्वरी मंदिर मार्ग तक इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदहाल नजर आ रही है। सड़क पर चारपहिया वाहन, ऑटो, बाइक और पैदल राहगीरों की भारी भीड़ के चलते आए दिन जाम जैसी स्थिति बन रही है।

बाजार क्षेत्र में दुकानों के सामने वाहनों की आवाजाही और सड़क पर बढ़ते दबाव के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तस्वीरों में सड़क पर वाहनों की लंबी कतार और राहगीरों की भीड़ साफ दिखाई दे रही है।

आखिर कहां है यातायात पुलिस?

शहर के इतने महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन क्यों नहीं दिखाई देता? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या की जानकारी नहीं है?

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों की मांग है कि संजय मार्केट से दंतेश्वरी मंदिर मार्ग तक नियमित ट्रैफिक पुलिस की तैनाती, नो-पार्किंग व्यवस्था का सख्ती से पालन और अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाए, ताकि आम नागरिकों को जाम से राहत मिल सके।

सवाल यही है—स्मार्ट और व्यवस्थित जगदलपुर का दावा करने वाले जिम्मेदार अधिकारी शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था पर कब ध्यान देंगे?

✍️ रिपोर्ट: ओम साहू
The Eagle Eye News | Bastar


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply