23 अक्टूबर को बस्तर पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु! मां दंतेश्वरी के करेंगी दर्शन, मुरिया दरबार में होंगी शामिल

रायपुर/जगदलपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 22 और 23 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

22 अक्टूबर को रायपुर में जारी करेंगी स्मारक सिक्का

राष्ट्रपति 22 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये मूल्यवर्ग का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके बाद शाम 4 बजे बुढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ एवं ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

23 अक्टूबर को जगदलपुर में मां दंतेश्वरी के करेंगी दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जगदलपुर स्थित प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी। इसके पश्चात दोपहर 12:45 बजे वे मुरिया दरबार एवं बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।

बस्तर की संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय महत्व

राष्ट्रपति का यह दौरा बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक विरासत के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुरिया दरबार बस्तर की पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था और जनसंवाद की ऐतिहासिक परंपरा का प्रतीक है। राष्ट्रपति की सहभागिता से बस्तर दशहरा को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिलेगी।

राष्ट्रपति का निर्धारित कार्यक्रम

22 अक्टूबर 2026 – रायपुर

  • दोपहर 12:45 बजे – लोक भवन में स्मारक सिक्का जारी।
  • शाम 4:00 बजे – सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम।

23 अक्टूबर 2026 – जगदलपुर

  • सुबह 11:00 बजे – मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना।
  • दोपहर 12:45 बजे – मुरिया दरबार एवं बस्तर दशहरा का सार्वजनिक कार्यक्रम।

रिपोर्ट: ओम साहू
Chhattisgarh Pahat News | Bastar

Keywords: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, President Droupadi Murmu, Bastar News, Jagdalpur News, Bastar Dussehra 2026, Muria Darbar, Chhattisgarh News.


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply