जगदलपुर मीना बाजार में जलपरी के नाम पर अश्लीलता बंद करो – ओबीसी महासभा

मनोरंजन की आड़ में अश्लील प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं, आयोजकों पर FIR दर्ज करने की मांग

अश्लील इशारे करती रशियन जलपरी

जगदलपुर। शहर के मीना बाजार में जलपरी के नाम पर कथित अश्लील प्रदर्शन और आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। ओबीसी महासभा जिला बस्तर ने इस मामले पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ओबीसी महासभा जिला बस्तर के अध्यक्ष रघुवंश यादव ने आरोप लगाया कि धर्म और संस्कृति के नाम पर मेला लगाने की अनुमति ली जाती है, लेकिन इसके भीतर मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता परोसी जा रही है। उनका कहना है कि जलपरी के नाम पर महिलाओं की कथित अश्लील तस्वीरें एवं प्रदर्शन दिखाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, चुंबन लेते हुए वीडियो रील बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे हैं।

ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष श्री रघुवंश यादव

उन्होंने कहा कि मीना बाजार में परिवार के साथ महिलाएं, बहन-बेटियां और छोटे बच्चे भी पहुंचते हैं। ऐसे में सार्वजनिक मनोरंजन स्थल पर इस तरह की गतिविधियां सामाजिक मर्यादा और पारिवारिक वातावरण को प्रभावित करती हैं।

ओबीसी महासभा की प्रशासन से तीन प्रमुख मांगें

  1. जगदलपुर मीना बाजार में जलपरी के नाम पर चल रहे कथित अश्लील प्रदर्शन को तत्काल बंद कराया जाए।
  2. मामले की जांच कर आयोजकों के विरुद्ध संबंधित कानूनी धाराओं में FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
  3. भविष्य में मेला और मीना बाजार की अनुमति देने से पहले वहां होने वाले सभी प्रदर्शनों एवं गतिविधियों की प्रशासनिक जांच सुनिश्चित की जाए।

मनोरंजन के विरोधी नहीं, अश्लीलता के खिलाफ हैं

ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष रघुवंश यादव ने स्पष्ट कहा कि महासभा मनोरंजन के खिलाफ नहीं है, लेकिन मनोरंजन की आड़ में अश्लीलता परोसने की अनुमति नहीं दी जा सकती। बस्तर की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक मर्यादा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अब सवाल यह है कि लगातार उठ रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है? क्या मीना बाजार में संचालित गतिविधियों की जांच होगी या फिर शिकायतें केवल कागजों तक सीमित रह जाएंगी?

रिपोर्ट: ओम साहू


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply