बस्तर में मध्यप्रदेश की शराब की बड़ी खेप जब्त, 75 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई

जगदलपुर। बस्तर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कोड़ेनार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश की 75 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 675 लीटर शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 5 लाख 6 हजार 250 रुपये बताई गई है।

दशहरा मेला में खपाने की थी तैयारी

पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम मावलीभाटा जहाजामाटा पारा निवासी दुलगो कवासी (45 वर्ष) अपने घर में मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब अवैध रूप से रखकर दशहरा मेला-मड़ई में बिक्री करने की तैयारी कर रहा है।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोड़ेनार पुलिस की टीम ने आरोपी के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान एक कमरे में छिपाकर रखी गई 75 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने पूरी खेप जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

3750 बोतल, 675 लीटर शराब जब्त

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक जब्त शराब में कुल 3750 नग अंग्रेजी शराब की बोतलें शामिल हैं। इसकी कुल मात्रा 675 लीटर और अनुमानित बाजार कीमत 5,06,250 रुपये बताई गई है।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी दुलगो कवासी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में भी जांच जारी है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय पटेल सहित पुलिस टीम के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

रिपोर्ट: ओम साहू
The Eagle Eye News | बस्तर


Bastar News, Jagdalpur News, Kodanar Police, Illegal Liquor Seized, Madhya Pradesh Liquor, Bastar Police News, Chhattisgarh News

#BastarNews #Jagdalpur #BastarPolice #KodanarPolice #IllegalLiquor #ChhattisgarhNews #TheEagleEyeNews


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply