यादव समाज की महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं, 48 घंटे में माफी मांगे संबंधित व्यक्ति: रघुवंश यादव

जिला उपाध्यक्ष श्री रघुवंश यादव बस्तर

बस्तर। राजधानी में यादव समाज की महिलाओं को लेकर की गई कथित विवादित एवं अपमानजनक टिप्पणी के बाद यादव समाज जिला बस्तर में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। यादव समाज के जिला उपाध्यक्ष श्री रघुवंश यादव ने इस मामले पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित व्यक्ति से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

रघुवंश यादव ने कहा कि यादव समाज की महिलाएं सदैव संस्कार, सेवा, मेहनत और स्वाभिमान की प्रतीक रही हैं। छत्तीसगढ़ में समाज की माताएं-बहनें खेती-किसानी, मजदूरी, नौकरी और सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। ऐसी नारी शक्ति के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करना केवल यादव समाज ही नहीं, बल्कि महिला सम्मान और नारी अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है।

उपाध्यक्ष रघुवंश यादव की तीन प्रमुख मांगें

  1. सार्वजनिक माफी: संबंधित व्यक्ति सार्वजनिक रूप से अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगे।
  2. कानूनी कार्रवाई: 48 घंटे के भीतर माफी नहीं मांगे जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराने सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  3. प्रशासनिक हस्तक्षेप: प्रशासन समाजों के बीच वैमनस्य और नफरत फैलाने वाले तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करे।

रघुवंश यादव ने कहा कि यादव समाज हमेशा से शांतिप्रिय और सामाजिक सद्भाव में विश्वास रखने वाला समाज रहा है, लेकिन माताओं-बहनों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में संबंधित व्यक्ति सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता है, तो सर्व यादव समाज की महिलाएं राजधानी में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।

समाज ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी समाज की माताओं-बहनों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply