गायो को प्लास्टिक खिला रही निगम कोतवाली थाना के सामने गंदगी का अंबार, हटकचोरा स्कूल के पास कचरा जलाने से उठता धुआं!

Srlm लालबाग

जगदलपुर में गंदगी की समस्या केवल लालबाग SLRM सेंटर तक सीमित नहीं है। कोतवाली थाना के सामने ही कचरे का ढेर जमा दिखाई दे रहा है। सड़क किनारे कचरे से भरी बोरियां और प्लास्टिक खुले में पड़े हैं। यह स्थिति शहर की सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

वहीं हटकचोरा स्कूल के पास पशु अपशिष्ट (Animal Waste), नारियल के छिलके और अन्य कचरे का ढेर जमा होने की तस्वीरें सामने आई हैं। यहां कचरे को जलाए जाने से धुआं उठता दिखाई दे रहा है। इससे आसपास के वातावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। स्कूल के आसपास ऐसी स्थिति होना विशेष चिंता का विषय है।

थाना के सामने गंदगी तो शहर के बाकी हिस्सों की स्थिति क्या होगी?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कोतवाली थाना जैसे प्रमुख स्थान के सामने कचरे का ढेर लगा है, तो नगर निगम की सफाई व्यवस्था की निगरानी आखिर कौन कर रहा है? हटकचोरा स्कूल के पास पशु अपशिष्ट और कचरा जमा होने की समस्या पर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेंगे?

लालबाग में गायें प्लास्टिक खाने को मजबूर, कोतवाली थाना के सामने कचरे का अंबार और हटकचोरा स्कूल के पास जलता कचरा… आखिर जगदलपुर को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी किसकी है?

नगर निगम प्रशासन से मांग है कि सभी स्थानों का तत्काल निरीक्षण कर कचरे का उठाव, वैज्ञानिक निस्तारण, पशु अपशिष्ट का उचित प्रबंधन और खुले में कचरा जलाने पर रोक सुनिश्चित की जाए।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply