जगदलपुर | बस्तर।
ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़ के संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु भैया का जन्मदिन संगठन के पदाधिकारियों एवं साथियों ने उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर उपस्थित रघुवीर यादव रामेश्वर बिसाई ओम साहू गेंदलाल सोनी और समस्त ऑफ़िस स्टाफ एवम प्रिय साथियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
केक काटकर और पौधा भेंटकर किया सम्मानित

जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ओबीसी महासभा के साथियों ने केक काटकर दिनेश यदु को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान उन्हें पौधा भेंटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के सदस्यों ने उनके साथ खुशियां साझा कीं और उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान की सराहना की।
सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर जोर
इस अवसर पर साथियों ने कहा कि सामाजिक न्याय, समाज में जागरूकता, संगठन की मजबूती और आपसी एकता के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने दिनेश यदु के नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी जताई।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सभी साथियों ने उन्हें पुनः जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
THE EAGLE EYE NEWS
सच की नजर तीखी और निडर
संवाददाता | बस्तर
Leave a Reply