प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर बरसे भाजपा जिलाध्यक्ष, खड़गे से मांगी सार्वजनिक माफी

Vedprakash Pandey bastar district president

जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित टिप्पणी पर बस्तर में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए इसे कांग्रेस की संस्कारहीन राजनीति का प्रमाण बताया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने जारी बयान में कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी व्यक्ति के दिवंगत परिजनों को निशाना बनाना भारतीय संस्कारों और राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस अब भाषा की मर्यादा भी भूलती जा रही है।

पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति राजनीतिक विरोध के चलते उनके दिवंगत पिता को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना कांग्रेस की गिरती राजनीतिक सोच और वैचारिक दिवालियेपन को दर्शाता है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अपनी टिप्पणी के लिए देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि जनता कांग्रेस की कथित संस्कारहीन और ओछी राजनीति को समझ चुकी है। राजनीतिक विरोध में भाषा की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता लोकतांत्रिक तरीके से ऐसी राजनीति का जवाब देगी।

खड़गे से सार्वजनिक माफी की मांग

वेदप्रकाश पाण्डेय ने दोहराया कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और सामाजिक संस्कारों का पालन होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

रिपोर्ट: ओम साहू The Eagle Eye News | बस्तर


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply