बस्तर पुलिस भर्ती 2026

बस्तर में पुलिस भर्ती का बड़ा मौका! बस्तर फाइटर्स के 79 पदों पर होगी भर्ती, 2 नवंबर से आवेदन शुरू

जगदलपुर। बस्तर जिले के स्थानीय निवासियों के लिए पुलिस विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला बस्तर द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विशेष कार्यपालिक बल (बस्तर फाइटर्स) के अंतर्गत फाइटर आरक्षक सेवा भर्ती नियम 2026 के तहत 79 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रारंभ: 02 नवंबर 2026
अंतिम तिथि: 12 दिसंबर 2026
अंतिम समय: शाम 05:00 बजे

79 पदों पर होगी भर्ती

जारी विज्ञापन के अनुसार वर्गवार रिक्त पदों का विवरण निम्नानुसार है: वर्ग पद अनारक्षित16 अन्य पिछड़ा वर्ग11 अनुसूचित जाति02 अनुसूचित जनजाति50 कुल पद79

इन स्थानों पर जमा होंगे आवेदन

  1. रक्षित केंद्र, जगदलपुर जिला बस्तर।
  2. अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), केशलूर (परपा)।
  3. अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), लोहण्डीगुड़ा।
  4. अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), भानपुरी।

अभ्यर्थी पंजीकृत भारतीय डाक के माध्यम से भी अपना आवेदन पुलिस अधीक्षक, जिला बस्तर, जगदलपुर, छत्तीसगढ़, पिन कोड 494001 पर भेज सकते हैं।

भर्ती की पूरी जानकारी कहां मिलेगी?

आवेदन प्रारूप, शारीरिक मापदंड, शारीरिक योग्यता परीक्षा, लिखित परीक्षा एवं अन्य जानकारी जिले के समस्त थाना/चौकी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

आधिकारिक वेबसाइट:
Chhattisgarh Police
Bastar Police

नोट: भर्ती में आरक्षण संबंधी शासन के नियम एवं समय-समय पर जारी निर्देश लागू होंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी आधिकारिक विज्ञापन और भर्ती नियमों का अवलोकन अवश्य करें।


रिपोर्ट: ओम साहू

The Eagle Eye News | बस्तर

सच की नजर तीखी और निडर


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply