स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा योजना-2026 के प्रारूप पर सुझाव आमंत्रित

जगदलपुर, 01 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य शासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। शासन द्वारा छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना–2026 का प्रारूप तैयार किया गया है। इसके संबंध में मीडिया कर्मियों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।
30 नवंबर तक भेज सकेंगे सुझाव
योजना के प्रारूप और इसके क्रियान्वयन के संबंध में 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सुझाव भेजे जा सकते हैं। शासन ने इसके लिए एक महीने की अवधि निर्धारित की है, ताकि मीडिया कर्मी योजना को अधिक प्रभावी और उपयोगी बनाने के लिए अपनी राय दे सकें।
इस ईमेल पर भेजें अपने सुझाव
सुझाव भेजने की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2026
ईमेल: chhattisgarhmediakarmi@gmail.com
योजना का प्रारूप: www.dprcg.gov.in
मीडिया कर्मियों के लिए महत्वपूर्ण पहल
स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के लिए महत्वपूर्ण विषय है। योजना के प्रारूप पर प्राप्त सुझावों के आधार पर इसके क्रियान्वयन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में विचार किया जाएगा।
मीडिया कर्मियों से अपील: सभी पत्रकार साथी योजना का प्रारूप पढ़ें और अपने महत्वपूर्ण सुझाव निर्धारित समय-सीमा के भीतर शासन तक अवश्य पहुंचाएं।
THE EAGLE EYE NEWS
सच की नजर तीखी और निडर
बस्तर की हर खबर, निष्पक्ष और बेबाक
Leave a Reply