बकावंड के सेजेस विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया ITI का औद्योगिक भ्रमण, HTML से लेकर DBMS तक सीखी तकनीकी बारीकियां

बकावंड, बस्तर। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक (सेजेस) विद्यालय बकावंड के व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के आईटी (IT) विषय के विद्यार्थियों ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी एवं कंप्यूटर से संबंधित विभिन्न तकनीकी जानकारियां दी गईं।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने HTML, PowerPoint, DBMS, Gmail और इंटरनेट सहित विभिन्न कंप्यूटर आधारित कार्यों की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को इन तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग एवं उनके महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़ना था।

इस अवसर पर ITI के COPA (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) ट्रेनर राहुल साहू एवं डेविड पाण्डेय उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अनीता मिंज, व्यावसायिक आईटी प्रशिक्षिका निमिता साहू, हेल्थ केयर प्रशिक्षक अक्षय कुमार बंजारे, कुलदीप खांडेकर एवं मुकेश सिंह भी मौजूद रहे।

इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा की वास्तविक कार्यप्रणाली समझने, नए कौशल सीखने और भविष्य में रोजगार एवं करियर के अवसरों के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


रिपोर्ट: ओम साहू
The Eagle Eye News
सच की नजर तीखी और निडर

Keywords: Bakawand News, Bastar News, ITI Industrial Visit, Swami Atmanand School Bakawand, Vocational Education, Computer Education, COPA Training, Chhattisgarh Education News


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply