जगदलपुर में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

AI इमेज

जगदलपुर | 02 नवंबर 2026 | The Eagle Eye News

जगदलपुर। शहर से एक दुखद घटना सामने आई है। प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रेमराज संतोष कुमार बाफना ज्वेलर्स की इमारत की छत पर एक लगभग 20 वर्षीय युवती मृत अवस्था में मिली है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवती की मौत आत्महत्या से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या है या आत्महत्या ?घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

कोतवाली पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से संबंधित तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। युवती की पहचान, घटना के कारणों और अन्य पहलुओं को लेकर पुलिस की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

THE EAGLE EYE NEWS
सच की नजर तीखी और निडर

नोट: यह समाचार प्रारंभिक प्राप्त जानकारी पर आधारित है। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply