
कचनार लैम्प्स में किसानों के KCC खातों से कथित अनियमित निकासी, फर्जी हस्ताक्षर और खाद वितरण में गड़बड़ी के मामले को लेकर अब उच्च स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है।
मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद सहकारिता आयुक्त राकेश शर्मा ने The Eagle Eye News के मुख्य संपादक से फोन पर चर्चा की। इस दौरान पूरे प्रकरण की जानकारी लेते हुए उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने सहकारिता मंत्री केदार कश्यप एवं विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि मामले में केवल कागजी जांच तक कार्रवाई सीमित न रहे, बल्कि किसानों के बैंक खातों, KCC लेनदेन, खाद वितरण रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, हस्ताक्षर एवं संबंधित दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में वित्तीय धोखाधड़ी प्रमाणित होती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ FIR भी दर्ज कराई जाए।
अब देखना होगा कि सहकारिता विभाग इस मामले में कितनी जल्दी ठोस कार्रवाई करता है और किसानों को न्याय कब तक मिल पाता है।
Leave a Reply