दीपा सागर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, पीड़ित परिवार के साथ एसपी से मिले जिला कांग्रेस पदाधिकारी

सुशील मौर्य बोले – परिवार की शंकाओं और आशंकाओं को ध्यान में रखकर हो पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच

जगदलपुर। दंतेश्वरी वार्ड निवासी दीपा सागर की संदिग्ध मौत के मामले में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग को लेकर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच करने तथा पीड़ित परिवार द्वारा उठाए गए सवालों और आशंकाओं का निराकरण करने की मांग की।

मुलाकात के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि मामले में पीड़ित परिवार जिन परिस्थितियों और तथ्यों को लेकर सवाल उठा रहा है, उन्हें जांच का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। परिवार की शंकाओं को नजरअंदाज करने के बजाय प्रत्येक बिंदु की बारीकी से जांच की जाए, ताकि किसी भी प्रकार के संदेह की गुंजाइश न रहे।

इस अवसर पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि दीपा सागर मामले में पीड़ित परिवार की शंकाओं और आशंकाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी चाहिए। परिवार द्वारा प्रस्तुत तथ्यों और उठाए गए सवालों को जांच में शामिल किया जाए, जिससे वास्तविक सच्चाई सामने आ सके।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उसकी मांग है कि परिवार को न्याय मिले तथा जांच में किसी भी महत्वपूर्ण पहलू की अनदेखी न हो।

इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, पूर्व सभापति कविता साहू, उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, महामंत्री अभिषेक नायडू, जाहिद हुसैन, सुनीता सिंह सहित पीड़ित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: ओम साहू The Eagle Eye News | बस्तर


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply