-
अग्निवीरों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, भर्ती नियम-2026 को कैबिनेट की मंजूरी
राष्ट्रसेवा कर चुके अग्निवीरों को नए अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रिपोर्ट: ओम साहू रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में अग्निवीरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा पूर्व अग्निवीर सैनिक भर्ती नियम, 2026 को मंजूरी प्रदान की…
-

कोहकापाल कांड में बड़ा खुलासा: नरबली की बात पुलिस जांच में नहीं हुई पुष्ट, सोने का हंडा मिलने के अंधविश्वास में किशोर से तंत्र-मंत्र का आरोप
रिपोर्ट: ओम साहू जगदलपुर। बस्तर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम कोहकापाल में किशोर बालक को कथित रूप से रोककर तंत्र-मंत्र संबंधी गतिविधि किए जाने के मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में किशोर की नरबली देने के प्रयास या नरबली की योजना से…
-

रेल सेवा बंद तो निजी बसों का किराया बढ़ा: ₹750-800 से ₹1200-1800 तक वसूली का आरोप, कांग्रेस ने RTO घेराव की दी चेतावनी
रिपोर्ट: ओम साहू जगदलपुर। किरंदुल–विशाखापट्नम रेल मार्ग अवरुद्ध होने के कारण बस्तर की महत्वपूर्ण रेल सेवा प्रभावित है। रेल परिचालन बंद होने के बीच निजी बसों के किराए में कथित तौर पर भारी बढ़ोतरी का मामला सामने आया है। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अभिषेक नायडू ने आरोप लगाया है कि रेल सेवा बाधित…
-

जगदलपुर में बाढ़ से भारी नुकसान, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सैकड़ों वाहन डूबे
वार्ड-41 के लालबाग क्षेत्र में रातोंरात बिगड़े हालात; स्थानीय लोगों ने बताया—करीब 1,500 दोपहिया और 100 से अधिक चारपहिया वाहन प्रभावित जगदलपुर। भारी बारिश के बाद जगदलपुर के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लालबाग स्थित चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 41 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बड़ी संख्या में…
-

🔥 सोनारपाल में OBC संगठनों का शक्ति प्रदर्शन, 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना पर बनी रणनीति
ओबीसी संगठनों की संयुक्त बैठक में हक-अधिकारों को लेकर मंथन, 3 तारीख को कोंडागांव में महारैली का ऐलान रिपोर्ट: ओम साहू सोनारपाल। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग समाज के तत्वावधान में सोनारपाल में पिछड़ा वर्ग से जुड़े विभिन्न सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में ओबीसी समाज के विभिन्न संगठनों के प्रमुख, पदाधिकारी और…
-

दिल्ली में गरजे बस्तर के लाल: OBC महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में रघुवंश यादव ने उठाई बस्तर और पिछड़ा वर्ग की आवाज
रिपोर्ट: ओम साहू नई दिल्ली/जगदलपुर। राजधानी नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज हुई। देशभर से पहुंचे ओबीसी समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच ओबीसी महासभा जिला बस्तर के जिलाध्यक्ष रघुवंश यादव ने मंच से ओबीसी समाज के साथ-साथ…
-

शोरूम से ज्यादा गाड़ियों की कतार! बाढ़ में डूबी बाइकों का ‘डॉक्टर’ बना टेंगमाचि ऑटोमोबाइल, 15 साल के अनुभव से राजेंद्र सिंह सिदार की खास पहचान
BS-4 से BS-6 तक इंजन डायग्नोसिस, फॉल्ट एनालिसिस और रिपेयरिंग में विशेषज्ञता; बाढ़ के बाद खराब हुई गाड़ियों की त्वरित सर्विसिंग के लिए उमड़े वाहन मालिक जगदलपुर। बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों के इंजन, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और अन्य तकनीकी पार्ट्स प्रभावित हुए हैं। ऐसे समय में जगदलपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के…
-

इंद्रावती नदी में बढ़ सकता है जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
तटीय और निचले इलाकों के लोगों से राहत केंद्रों में शिफ्ट होने की अपील जगदलपुर, 28 सितंबर 2026। इंद्रावती नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी के तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों से सतर्क रहने और समय रहते राहत शिविरों अथवा सुरक्षित स्थानों पर जाने की…
-

जगदलपुर सर्किट हाउस में अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष से पदाधिकारियों की मुलाकात, फर्जी जाति प्रमाण पत्र और राजनीतिक प्रतिनिधित्व समेत कई मांगें उठीं
रिपोर्ट: ओम साहू जगदलपुर। बस्तर संभाग में अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर सर्व अनुसूचित जाति वर्ग के पदाधिकारियों ने जगदलपुर सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पूर्व विधायक पुनीत चौहान से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने समाज से जुड़े कई…
-

डोंगाघाट में CM के दौरे पर फूटा बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा, एक घर पहुंचने के बाद लौटने पर नारेबाजी विडियो 👇
रिपोर्ट: ओम साहू बाढ़ प्रभावितों की नाराजगी—“सभी परिवारों की स्थिति देखने पहुंचते मुख्यमंत्री” डोंगाघाट। मुख्यमंत्री के डोंगाघाट दौरे के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब मुख्यमंत्री के एक बाढ़ प्रभावित परिवार के घर पहुंचकर कुछ देर रुकने के बाद वापस लौटने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों…